{"_id":"5ac506f64f1c1bb6618b5968","slug":"15228618188-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य तय कर शिक्षा की सीढी से आगे बढें: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य तय कर शिक्षा की सीढी से आगे बढें: डीएम
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में छात्रम संगठन की ओर से आयोजित मोटिवेशनल टॉक में डीएम सुशील कुमार ने छात्रों को सफलता के गुर सिखाए। इस दौरान डीएम ने कहा कि युवा लक्ष्य तय कर शिक्षा की सीढ़ी से आगे बढे़ं तो सफलता निश्चित मिलेगी।
बुधवार को बिड़ला परिसर के एसीएल हॉल में आयोजित मोटिवेशनल टॉक में मुख्य अतिथि डीएम पौड़ी सुशील कुमार ने कहा कि असफलता के बाद ही बड़ी सफलता प्राप्त होती है। प्लान अच्छे होने चाहिए, तभी लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है। कहा कि वर्तमान समय में रोजगार के असीमित अवसर है। अपनी प्रतिभा को पहचानें और आगे बढे़ं। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने डीएम से करियर से संबंधित सवाल भी किए, जिसका डीएम ने बड़ी सहजता से जवाब दिया। विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी प्रसाद डिमरी ने कहा कि रुचि और मेहनत छात्र को आगे बढ़ाती है। गढ़वाल विवि की डीएसडब्ल्यू प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि जहां आप विकल्प सोचते हैं वहा आपका संकल्प कमजोर पड़ जाता है। इसलिए दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढे़ं। कार्यक्रम संयोजक मंडल के अजय सिंह व पूर्व उपाध्यक्ष सुजीत गैरोला ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर एसडीएम श्रीनगर मायादत्त जोशी, तहसीलदार सुनील राज, डा. राकेश नेगी, गणेश भट्ट, लोक गायक विक्रम कपरवाण, प्रदीप पंवार आदि मौजूद थे।