{"_id":"5ac506ee4f1c1bd3618b5605","slug":"15228618107-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरूल देवता की पूजा के साथ शुरू होगा मेला, अंबेडकर जयंती पर समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरूल देवता की पूजा के साथ शुरू होगा मेला, अंबेडकर जयंती पर समापन
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर पालिका सभागार में आयोजित बैसाखी धार्मिक एवं पर्यटन मेले की बैठक में मेले में धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन का निर्णय लिया गया। मेले की शुरुआत 13 अप्रैल को पैरूल देवता की पूजा के साथ होगी। 14 को अंबेडकर जयंती के साथ मेले का समापन होगा। मेले के दौरान लक्की ड्रा जीतने वाले विजेताओं की घोषणा और पुरस्कार वितरण समारोह 20 मई को होगा।
नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला की अध्यक्षता में बैशाखी मेले की तैयारियों पर चर्चा की गई। कहा गया कि निकाय चुनावों के चलते पांच दिनों तक होने वाला यह मेला इस बार दो दिवसीय होगा। विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने मेले में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। बैठक में डिप्टी सीएमओ डा. राजीव शर्मा, तहसीलदार विपिन चंद्र पंत, जलसंस्थान के सहायक अभियंता विपिन चौहान, अवर अभियंता दिनेश पुरोहित, कृषि विभाग के रोहित बिष्ट, हरिकृष्ण भट्ट, सभासद संपूर्णानंद डिमरी, राजेश जोशी, उषा बिष्ट, किशोरी रतूड़ी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी आदि मौजूद थे।