{"_id":"5ac506e54f1c1bf5618b57a3","slug":"15228618018-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना का व्हाइट राफंर्टग दल देवप्रयाग पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना का व्हाइट राफंर्टग दल देवप्रयाग पहुंचा
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गंगा की लहरों पर निकला सेना की छठवीं माउंटेन डिवीजन (गरुड़ डिवीजन) का व्हाइट वाटर राफ्टिंग अभियान दल बुधवार को श्रीनगर से देवप्रयाग पहुंच गया। बृहस्पतिवार को दल देवप्रयाग से रवाना होगा।
छठवीं माउंटेन बिग्रेड रायवाला के चार दिवसीय राफ्टिंग दल मंगलवार को रुद्रप्रयाग में छठवीं आर्टिलरी बिग्रेड के कमांडर बिग्रेडियर वीएस रेड्डी ने झंडी दिखाकर रवाना किया था। 45 सदस्यीय दल अलकनंदा नदी में लगभग 30 किलोमीटर का सफर तय कर मंगलवार शाम श्रीनगर पहुंचा। बुधवार सुबह दल श्रीनगर से देवप्रयाग के लिए निकला और दोपहर बाद देवप्रयाग पहुंच गया। अभियान दल में गरुड़ डिवीजन के कैप्टन सचिन राठौड़ और कैप्टन नेहा सेंगर के नेतृत्व में डिवीजन के चुनिंदा राफ्टर्स शामिल हैं। दल बृहस्पतिवार को देवप्रयाग से शिवपुरी पहुंचेगा। 6 अप्रैल को ऋषिकेश में अभियान का समापन होगा।