{"_id":"5ac3e55c4f1c1bb5618b551b","slug":"152278768014-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिथि शिक्षकों को दी जाए नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिथि शिक्षकों को दी जाए नियुक्ति
Updated Wed, 04 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ की बैठक में अतिथि शिक्षकों को नियुक्ति देने की मांग की गई। मंगलवार को विकासनगर में आयोजित बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. रेनू गुप्ता ने कहा कि 31 मार्च को सभी अतिथि शिक्षकों का कार्यकाल समाप्त हो गया है। हाईकोर्ट ने इस अवधि के बाद किसी भी शिक्षक की पुनर्नियुक्ति पर रोक लगाई हुई है। इससे अतिथि शिक्षकों के सामने भविष्य को लेकर संकट खड़ा हो गया है। उन्हें मानसिक तनाव से गुजरना पड़ रहा है। बीते चार साल से अतिथि शिक्षक विषम परिस्थितियों में रहकर काम कर रहे हैं। इसके चलते बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में भी सुधार आया है। उन्होंने शिक्षकों को पुनर्नियुक्ति देने की मांग की। इस मौके पर सगुफ्ता प्रवीण, डॉ. सुमन द्विवेदी, डॉ. विजयालक्ष्मी, संजना, ममता पंत, आशा शर्मा, त्रिलोचन, रमानंद डबराल, मेथा डोभाल मौजूद रहे।