फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तहसील दिवस में 39 शिकायतें दर्ज, 24 का निस्तारण

तहसील दिवस में 39 शिकायतें दर्ज, 24 का निस्तारण

Wed, 04 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस में 39 शिकायतें दर्ज, 24 का निस्तारण
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय में आयोजित तहसील दिवस में कुल 39 शिकायतें दर्ज की गई। इसमें से 24 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने मातहतों को शेष 15 शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक तहसील दिवस में राजस्व से जुड़ी सात, सहसपुर और विकासनगर प्रखंड से जुड़ी 25, पुलिस से जुड़ी दो, बिजली, पेयजल, सिंचाई और नगर पंचायत सेलाकुई से जुड़ी एक-एक शिकायत दर्ज की गई। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने पूर्व में दर्ज शिकायतों की समीक्षा भी की। इसमें से ज्यादातर शिकायतों के निस्तारण पर उन्होंने मातहतों की पीठ थपथपाई। उन्होंने मातहतों को तहसील दिवस के अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए। इस मौके पर तहसीलदार प्रताप शाह, नायब तहसीलदार यशपाल सिंह, सिंचाई विभाग के अपर अवर अभियंता अनिल कुमार, यूपीसीएल के एसडीओ अश्वनी कुमार, गुरदीप सिंह, डॉ. रोहन जोशी, राजस्व उपनिरीक्षक मंजू चौहान, एडीओ समाज कल्याण पूजा पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मजाक बना तहसील दिवस
त्यूनी। प्रचार-प्रसार के अभाव में त्यूनी तहसील मुख्यालय में आयोजित तहसील दिवस मजाक बनकर रह गया। यहां प्रचार-प्रसार के अभाव में कम फरियादी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के न पहुंचने पर लोगों ने रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार स्वराज सिंह तोमर की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। लेकिन न तो तहसील दिवस में अधिकारी पहुंचे और न ही फरियादी। पूर्व प्रधान झड़ू राम, डॉ. बलराज सिंह थापा, रामलाल सेमवाल, हरदयाल सिंह आदि का कहना है कि तहसील दिवस के आयोजन से पूर्व इसका व्यापक प्रचार-प्रसार नहीं किया जाता। तहसील दिवस में खुद एसडीएम को पहुंचना चाहिए, लेकिन वह भी नहीं पहुंचते। इसके चलते विभिन्न विभागों के अधिकारी भी गायब रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed