{"_id":"5ac3e5544f1c1bd5618b558a","slug":"152278767317-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथिन के खिलाफ प्रशासन ने चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथिन के खिलाफ प्रशासन ने चलाया अभियान
Updated Wed, 04 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
तहसील, पालिका और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने मंगलवार को एसडीएम जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में नगर पालिका क्षेत्र में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान कई दुकानों से भारी मात्रा में पॉलीथिन जब्त की गई। एसडीएम ने सभी दुकानदारों को भविष्य में पॉलीथिन बेचने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। अभियान से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति मची रही।
मंगलवार को टीम ने डाकपत्थर तिराहे से लेकर गीता भवन चौक तक अभियान चलाया। कई दुकानों के गोदाम में भारी मात्रा में पॉलीथिन को छिपा कर रखा गया था। इस पर एसडीएम ने संबंधित दुकानदारों को भविष्य में पॉलीथिन रखने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
मालूम हो कि हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद पालिका क्षेत्र में पॉलीथिन पर रोक नहीं लग पा रही है। दुकानों में खुलेआम पॉलीथिन बेची और खरीदी जाती है। पूर्व में तहसील और नगर पालिका प्रशासन के सख्त रुख अख्तियार करने के बाद पॉलीथिन में भारी मात्रा में गिरावट आई थी। लेकिन अभियान के ठंडा पड़ते ही क्षेत्र में पॉलीथिन की भारी मात्रा में खरीद-फरोख्त शुरू हो गई। एसडीएम ने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा।