{"_id":"5ac3e5514f1c1b9a618b52e7","slug":"152278766911-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव में अनुशासनहीनता नहीं होगी बर्दाश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव में अनुशासनहीनता नहीं होगी बर्दाश्त
Updated Wed, 04 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश । नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षक व पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ व पूर्व दरजाधारी राज्यमत्री संजय पालीवाल ने कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। उन्होंने निकाय चुनाव को 2019 के लोकसभा चुुनाव की रिहर्सल बताया। कहा कि इसकी जीत से कांग्रेस लोकसभा चुनाव को फतह कर सकती है। कहा गया कि सबको एकमत होकर वार्ड सदस्य व मेयर पद पर एक राय बनानी होगी। पर्यवेक्षकों ने कहा कि अनुशासनहीनता को हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेताया कि चुनाव में जो भी कार्यकर्ता पार्टी के विरुद्घ कार्य करेगा, उसे हमेशा के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। उन्होंने सभी संभावित प्रत्याशियों से नगर कांग्रेस कार्यालय में अपने आवेदन जमा करने को कहा है। कहा गया कि दावेदार कांग्रेस पार्टी का सदस्य होना अनिवार्य है।
जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला ने बताया कि मेयर पद व विभिन्न वार्डों के पार्षद पदों पर 180 लोगों ने दावेदारी की है। शीघ्र ही आरक्षण की स्थिति तय होने पर मेयर के उम्मीदवारों पर विचार- विमर्श किया जाएगा। नगर अध्यक्ष विनय सारस्वत ने कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ता को ही पार्टी का टिकट दिया जाएगा, साथ ही बताया कि सर्वसम्मति से प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय सारस्वत, कार्यकारी नगर अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र, राजेश व्यास, जयपाल जाटव, हर्षबर्धन शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, मुमताज हाशिम, विमला रावत, राजेंद्र तिवारी, चंदन पंवार, मधु जोशी, प्यारेलाल जुगलाण, सनत शास्त्री आदि मौजूद थे।