{"_id":"5ac3e5494f1c1bd6618b54eb","slug":"15227876628-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांठगांठ कर गन्ना लेकर आए किसानों को बैरंग लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांठगांठ कर गन्ना लेकर आए किसानों को बैरंग लौटाया
Updated Wed, 04 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/डोईवाला। चीनी मिल डोईवाला में नियम विरुद्ध गन्ना आपूर्ति करने आए किसानों को मिल अधिकारियों ने बैरंग लौटा दिया। स्थानीय गन्ना किसान कम दामों पर गन्ना खरीदकर डोईवाला मिल को आपूर्ति करने का प्रयास कर रहे हैं। मिल प्रबंधन ऐसे किसानों के गन्ना खातों को बंद करने जा रहा है। दूसरे क्षेत्रों से गन्ना खरीद कर डोईवाला शुगर मिल में आपूर्ति करने का प्रयास कर रहे गन्ना किसानों को शुगर मिल के अधिशासी निदेशक मनमोहन सिंह ने निरीक्षण के दौरान पकड़ लिया। देहरादून गन्ना समिति से जुड़े सभावाला के किसान इंदर सिंह द्वारा माजरी ग्रांट के किसान ओम प्रकाश की गन्ना पर्ची पर आपूर्ति करने के लिए गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली को लाया गया था।
छानबीन करने पर मामला पकड़ में आया तो शुगर मिल में आपूर्ति करने आए अन्य वाहनों की भी जांच हुई। अधिशासी निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर का भी गन्ना मिल दलजीत सिंह के पर्ची से सप्लाई किया गया है। संबधित किसानों के खातों को सीज करने की कार्रवाई की जा रही है। बताया कि रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना आपूर्ति होने पर मिल को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि गन्ना समिति डोईवाला और देहरादून को अवगत कराने के बाद किसानों को गन्ना सट्टा से अधिक पर्ची जारी की गई पर्चियों को निरस्त करने के लिए कहा गया है।