फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   संवाद से टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज

संवाद से टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज

Wed, 04 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद से टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज
ब्यूरो/डोईवाला। निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आपसी सहमति बनाकर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को कांग्रेस के निकाय चुनाव पर्यवेक्षकों ने नगर पालिका चुनाव के लिए संभावित दावेदारों के नामों को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद बनाते हुए कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पर्यवेक्षकों पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ और एआईसीसी के सदस्य संजय पालीवाल ने डोईवाला नगर पालिका चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बेहड़ ने कहा कि निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। उम्मीदवारों का चयन कार्यकर्ताओं को विश्वास में लेकर किया जाएगा। संजय पालीवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं को प्रदेश हाईकमान को बता दिया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नौटियाल और नगर अध्यक्ष राजबीर सिंह खत्री ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए कार्यकर्ता आवेदन जमा कर सकते हैं। पर्यवेक्षकों से कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग संवाद बनाकर उम्मीदवारों के बारे में जानने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष और सभासदों के उम्मीदवारों के बारे में अपनी राय जाहिर की। इस दौरान जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला, सागर मनवाल, मोहित शर्मा, धीरेंद्र चौहान, विक्रम नेगी, मधु थापा, हाजी अमीर हसन, ईश्वरचंद पाल, गौरव चौधरी, गौरव मल्होत्रा, मधु आर्य, मनोज नेगी, अजय रावत, पन्नालाल गोयल, शेर सिंह ,ईश्वर रौथाण, नवीन मिश्रा, करतार नेगी, मनीष यादव, अनिल सैनी, अजय सैनी, मनमोहन नौटियाल, देवीदास, गौतम सिंह, गुलशन अरोड़ा आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


अध्यक्ष उम्मीदवार में इन नामों की चर्चा
डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला में अध्यक्ष पद के लिए आधा दर्जन से अधिक नाम सामने आए। हालांकि यह वही नाम हैं जिन्हें कांग्रेस संगठन के टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव और जौलीग्रांट प्रधान सागर मनवाल, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव विक्रम सिंह नेगी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नौटियाल, नगर अध्यक्ष राजबीर सिंह खत्री, कांग्रेस प्रदेश सदस्य मधु थापा, गौरव चौधरी के नाम प्रमुखता से सामने आए। जबकि पूर्व पंचायत अध्यक्ष महेश रावत, पुरुषोत्तम, मनोज नेगी, विनोद चौहान आदि ने भी अपने अपने स्तर से दावा किया। प्रमुख दावेदारों के समर्थकों ने पर्यवेक्षकों को अपनी पसंद के उम्मीदवार का नाम सुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed