{"_id":"5ac3e53d4f1c1b051d8b46c1","slug":"152278765017-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षय रोग से ग्रस्त बेटियों को दी पौष्टिक आहार किटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षय रोग से ग्रस्त बेटियों को दी पौष्टिक आहार किटें
Updated Wed, 04 Apr 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश/ब्यूरो। एक्शन फॉर एडवांसमेंट ऑफ सोसाइटी (आस) की ओर से नंदा तू राजी खुशी रैयां मुहिम के तहत क्षय रोग से ग्रसित 16 बेटियों को वाटर फिल्टर व पौष्टिक आहार किट वितरित की गई। संस्था वर्ष 2013 से अब तक मुहिम के तहत सौ से अधिक बेटियों को पौष्टिक आहार व दवा उपलब्ध करा चुकी है। संस्था की ओर से बीटीसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चक दे इंडिया फिल्म की सह अभिनेत्री चित्रांशी रावत ने शिरकत की। सेवा- टीएचडीसी के सहयोग से बेटियों को उपयोगी वस्तुएं व पौष्टिक आहार की किट सौंपी गई।
संस्था की सचिव हेमलता दीदी ने बताया कि नंदा तू राजी खुशी रैयां एक मुहिम के तहत संस्था क्षय रोग से ग्रसित बेटियों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराती है। सरकार क्षय रोग से ग्रसित बेटियों को केवल दवा उपलब्ध कराती है, मगर पौष्टिक आहार के अभाव में बेटियों का सही उपचार नहीं हो पाता। लिहाजा वर्ष 2013 से संस्था इन ग्रसित बेटियों को एसपीएस राजकीय अस्पताल में आठ माह तक पौष्टिक आहार व दवा उपलब्ध कराती आ रही है।
बताया कि संस्था की निगरानी में उपचार करा रही कई बेटियां अब क्षय रोग से पूरी तरह से मुक्त हो चुकी हैं। बीते मार्च में क्षय रोग से पीड़ित 16 बेटियों का एक नया बैच शुरू किया गया है। उन्होंने लोगों को क्षय रोग से पीड़ित लोगों को प्यार व सहारा देने की अपील की है। मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डा. सुधीर पांडे, संस्था की अध्यक्ष ईरा कुकरेती, उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत राय, कोषाध्यक्ष मनीषा, रेखा देवरानी, आरएस सरियाल, आयुष वालिया, डॉ. बीएम शर्मा, प्रियंका आदि मौजूद रहे।