{"_id":"5ac3b56a4f1c1bba618b52da","slug":"152277540720-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल में आधी-अधूरी निर्मित सड़क से बना गांवों को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल में आधी-अधूरी निर्मित सड़क से बना गांवों को खतरा
Updated Tue, 03 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीपलकोटी। सात किलोमीटर अमरपुर-रैतोली-नरगोली-कम्यार मोटर मार्ग के निर्माण के लिए वर्ष 2016 में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य आधा-अधूरा पड़ा है।
लोनिवि की ओर से सड़क की हिल कटिंग के दौरान गांवों को जाने वाले पैदल रास्तों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था, लेकिन आज तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र सड़क निर्माण कार्य पूरा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सल्ला रैतोली गांव के उप प्रधान प्रदीप सिंह, महिला मंगल दल अध्यक्ष हीरा देवी, दिलवर सिंह, राम सिंह, दीपक, रोहित, अनसूया, सुशीला देवी, रुक्मणी, शशि और विनोद का कहना है कि आगामी बरसात के पहले सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो समीपवर्ती गांवों को सड़क के मलबे से खतरा हो जाएगा। वहीं लोनिवि के ईई धन सिंह रावत ने सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने की बात कही।