फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   महंगी हुई हेमकुंड साहिब यात्रा

महंगी हुई हेमकुंड साहिब यात्रा

Tue, 03 Apr 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
महंगी हुई हेमकुंड साहिब यात्रा

विज्ञापन
गोपेश्वर। हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को इस बार धाम तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त धनराशि खर्च करनी होगी। यात्रा के 16 किलोमीटर पैदल मार्ग पर जिला पंचायत की ओर से घोड़ा/खच्चर, डंडी और श्रमिकों के भाड़े में करीब 18 फीसदी तक की वृद्धि की गई है। हेमकुंड साहिब तक पहुंचने के लिए तीर्थयात्री यात्रा के प्रवेश द्वार गोविंदघाट से पुलना तक तीन किलोमीटर वाहन से और पुलना से 16 किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर हेमकुंड साहिब पहुंचते हैं।
पैदल यात्रा मार्ग पर चमोली जिला पंचायत की ओर से श्रमिक, घोड़ा/खच्चर और डंडी का रेट निर्धारित किया जाता है। विगत वर्ष पुलना से हेमकुंड साहिब और वापस पुलना तक 50 किलोग्राम वजन तक के तीर्थयात्री को ले जाने का श्रमिक का भाड़ा 1570 रुपये था, जो इस बार बढ़कर 1900 हो गया है। इसी तरह पुलना से हेमकुंड साहिब और वापस पुलना तक घोड़े/खच्चर का किराया भी बढ़ाया गया है। हालांकि तीर्थयात्रियों की ओर से दिए जाने वाले किराए में रात्रि विश्राम की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन


फूलों की घाटी का भाड़ा भी बढ़ा
हेमकुंड साहिब तीर्थयात्रा के पैदल रास्ते से ही फूलों की घाटी तक जाने का पैदल ट्रैक भी है। जिला पंचायत की ओर से घाटी तक जाने के लिए श्रमिक और डंडी के रेट भी बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक तीन साल में हेमकुंड साहिब यात्रा पथ और फूलों की घाटी तक जाने के लिए श्रमिकों, घोड़े/खच्चर व डंडी के रेट बढ़ाए जाते हैं। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद रेट में वृद्धि की गई है। यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को पानी, शौचालय और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जाती है। - एमएस राणा, अपर मुख्य अधिकारी, चमोली

इंसेट
ये हैं घोड़े-खच्चर और डंडी-कंडी के नए व पुराने रेट
पुलना से हेमकुंड साहिब और वापस पुलना तक के रेट
शुल्क पहले अब
श्रमिक 50 किग्रा तक 1570 1900 रुपये
50 किग्रा से अधिक 2155 2610
घोड़ा/खच्चर 60 किग्रा तक 2260 2725
60 किग्रा से अधिक 2860 3435
डंडी 60 किग्रा तक 8710 10470
60 किग्रा से अधिक 13205 15850

घांघरिया से फूलों की घाटी और वापस घांघरिया तक के रेट
शुल्क पहले अब
श्रमिक 50 किग्रा तक 698 840
50 किग्रा से अधिक 1030 1240
डंडी 60 किग्रा तक 1335 1605
60 किग्रा से अधिक 1575 1900
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed