फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   निकाय और लोकसभा चुनाव का खाका खींच गए कांग्रेस के दिग्गज

निकाय और लोकसभा चुनाव का खाका खींच गए कांग्रेस के दिग्गज

Tue, 03 Apr 2018 10:39 PM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
निकाय और लोकसभा चुनाव का खाका खींच गए कांग्रेस के दिग्गज

विज्ञापन
गोपेश्वर। जन आक्रोश रैली के माध्यम से कांग्रेस नेता ने निकाय और लोक सभा चुनाव का खाका खींचा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता अपने को ठगा सा महसूस कर रही है। महंगाई से त्रस्त हो चुकी जनता अब मोदी सरकार को कोस रही है। आगामी निकाय और लोक सभा चुनाव में केंद्र की मोदी सरकार कांग्रेस से पिछड़ जाएगी।
गोपेश्वर में मंगलवार को कांग्रेस ने जन आक्रोश रैली निकाली। रैली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि केंद्र की ओर से एससी/एसटी एक्ट के संबंध में न्यायालय में गलत तथ्य प्रस्तुत किए हैं, जिसका खामियाजा पूरा देश भुगत रहा है। कहा कि उत्तराखंड राज्य का विकास, परंपरा और लोकतंत्र की मान्यता खतरे में है। अब जनता राज्य व केंद्र की जनविरोधी सरकारों को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में नारा दिया था कि अच्छे दिन आएंगे। आज देश की जनता पूछ रही है कि चार साल हो गए कब आएंगे अच्छे दिन। महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। गैरसैंण पर सरकार ने अपनी मंशा अभी तक भी स्पष्ट नहीं की है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि प्रदेश में दोबारा कांग्रेस सरकार आएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभी से निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, केदारनाथ विधायक मनोज रावत, मंत्री प्रसाद नैथानी, रानीखेत विधायक करन माहरा, प्रधान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, बीकेटीसी सदस्य जगदीश भट्ट, युवा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री अंकुर रौथाण, सुनील चमोली, महेंद्र नेगी, राजा चौहान आदि मौजूद थे। संचालन हरेंद्र राणा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. जीतराम होंगे कांग्रेस प्रत्याशी
गोपेश्वर। थराली में विधानसभा उपचुनाव में पूर्व विधायक डा. जीतराम कांग्रेस प्रत्याशी होंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जन आक्रोश रैली के मंच से इसकी घोषणा की। उन्होंने थराली विधानसभा को फतह करने के लिए कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव प्रचार में जुट जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed