{"_id":"5ac294a74f1c1bbc618b521f","slug":"152270148415-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमेंद्र बने उतरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमेंद्र बने उतरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष
Updated Tue, 03 Apr 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के वार्षिक चुनाव सोमवार को संपन्न हो गए, जिसमें उमेश कुमार को निर्विरोध शाखा मंत्री चुना गया। जबकि अध्यक्ष पद पर प्रमेंद्र कुमार ने सुभाष कुमार बडोला को हराकर जीत दर्ज की। इस दौरान कर्मचारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। सोमवार को चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड में कुल 89 कर्मचारियों ने मतदान कर प्रत्याशियों को चुना। चुनाव अधिकारी दीपक शाह ने बताया कि प्रमेंद्र कुमार अध्यक्ष, महिपाल सिंह व देवेंद्र मलिक उपाध्यक्ष, उमेश कुमार मंत्री, प्रदीप शर्मा व सुमित तोमर संयुक्त मंत्री, संजय शर्मा संगठन मंत्री व भीष्म सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए।
बताया कि नितिन कुमार, जयबीर सिंह, जसबीर सिंह, सुरेश पाल, रोहित कुमार, धन प्रकाश, धर्मेंद्र राणा कार्यकारिणी सदस्य, मदनपाल वर्मा, देवेंद्र मान, हरेंद्र कुमार, महिपाल सिंह को क्षेत्रीय सदस्य और सुरेश सैनी, विपिन कुमार, विकास कुमार, रणकुमार को प्रांतीय सदस्य चुना गया। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद विजेता प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई, साथ ही कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। मौके पर विपिन कुमार, विकास कुमार, मदनपाल वर्मा, हरेंद्र कुमार, देवेंद्र मान, सुरेश सैनी, महिपाल सिंह, रोहित कुमार, रणकुमार, प्रवीन कुमार, सतीश तिवाड़ी आदि मौजूद थे।