फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एससी एसटी एक्ट पर दोबारा याचिका दाखिल हो

एससी एसटी एक्ट पर दोबारा याचिका दाखिल हो

Tue, 03 Apr 2018 02:07 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
एससी एसटी एक्ट पर दोबारा याचिका दाखिल हो
ब्यूरो/डोईवाला। एससी/एसटी एक्ट में बदलाव के खिलाफ दलित समाज के लोगों ने सोमवार को नगर में जुलूस निकालकर तहसील में प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर इस मामले में मजबूती से पक्ष संसद में रखने की मांग की गई है। उच्चतम न्यायालय ने एससी/एसटी एक्ट में बदलाव के लिए कहा है, जिस पर दलित समाज के लोग सहमत नहीं हो पा रहे हैं। समाज के लोग केंद्र सरकार पर दोबारा याचिका दाखिल करने से लेकर संसद में विधेयक लाने की मांग कर रहे हैं। सोमवार को समाज से जुड़े तमाम लोग शुगर मिल रोड़ स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर डोईवाला प्रांगण में एकत्रित हुए।
विज्ञापन

जुलूस के रूप में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोग तहसील मुख्यालय पर पहुंचे जहा जमकर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि देश में बड़े पैैमाने पर निवास करने वाली एससी एसटी जातियों की उपेक्षा केंद्र सरकार के इशारे पर की जा रही है। एसडीएम डोईवाला के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर चार सूत्रीय मांग रखी। कहा कि केंद्र सरकार संसद में एससी एसटी एक्ट को अधिक प्रभावी बनाकर पास किया जाए, मामले को लेकर दोबारा याचिका दाखिल की जाए और उत्पीड़न होने वाले समाज के लोगों की सुनवाई के लिए अलग से न्यायपीठ गठित की जाए। प्रदर्शन में विरेंद्र कुमार, राजकुमार राजू भाई, श्याम सिंह, सर्वेश चौधरी, सुभाष पेंगवाल, सुनील बर्मन, अतर सिंह, बख्तावर सिंह, प्रमोद कुमार, सुरेंद्र खालसा, विजय वाल्मीकि, दिनेश, मान सिंह, गौरव कुमार और धीरज सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed