{"_id":"5ac266e84f1c1b9a618b5059","slug":"15226897738-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसई ने किया सीमा क्षेत्र की सड़कों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसई ने किया सीमा क्षेत्र की सड़कों का निरीक्षण
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। चीन सीमा क्षेत्र में सड़क निर्माण का जिम्मा संभाले सीमा सड़क संगठन की शिवालिक परियोजना के मुख्य अभियंता एएस राठौर ने सोमवार को मलारी सेक्टर में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में यातायात सुविधा का विस्तार करना पहला लक्ष्य है, जिससे सामरिक दृष्टि से संवेदनशील भारत-चीन सीमा को मजबूत सैन्य सुरक्षा प्रदान की जा सके। मंगलवार को राठौर माणा पास क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा के लिए बदरीनाथ हाईवे को चाक-चौबंद किया जाएगा, जिससे तीर्थयात्रियों को आवाजाही में दिक्कतें न हों।