{"_id":"5ac266d34f1c1bb4618b506e","slug":"152268975213-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क और पैदल रास्ते का सुधारीकरण न होने पर हाईवे जाम करने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क और पैदल रास्ते का सुधारीकरण न होने पर हाईवे जाम करने की दी चेतावनी
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। ग्राम पंचायत और हनुमान चट्टी के ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त पड़े गोपेश्वर-सिरोखोमा मोटर मार्ग और पैदल रास्ते का निर्माण कार्य न होने पर 29 अप्रैल को हनुमान चट्टी में बदरीनाथ हाईवे जाम करने की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने जिला सभागार में आयोजित जन शिकायत निवारण शिविर में इस संबंध में डीएम आशीष जोशी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त होने से वे जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। शिविर में 18 शिकायतें दर्ज हुईं।
तंगला गांव के पुष्कर सिंह ने घाट ब्लॉक में सलबगढ़-बूरा मोटर मार्ग निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई नाप भूमि के मुआवजे के भुगतान की मांग उठाई। उत्तरी अलकनंदा विकास संघ के अध्यक्ष आईएस सनवाल और क्षेत्र पंचायत सदस्य रेखा रावत ने सैंजी-लग्गा-मैकोट-बैमरू सड़क के निर्माण में हो रही देरी की शिकायत दर्ज की। बाटुला गांव निवासी रामसिंह पंवार ने टीएचडीसी की ओर से अधिग्रहित भूमि के एवज में सुविधाएं देने की मांग उठाई। डीएम ने सभी शिकायतों के निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। नंदा देवी विकलांग कल्याण समिति के अध्यक्ष आनंद सिंह ने मेलखेत में लघु जल विद्युत परियोजना में विकलांगों के लिए नौकरी देने और विकलांग पुनर्वास केंद्र स्थापित करने की उठाई।