{"_id":"5ac266ba4f1c1b99618b517c","slug":"1522689727772-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंड क्षेत्र के 72 युवाओं को दिया सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंड क्षेत्र के 72 युवाओं को दिया सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीपलकोटी। बंड क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और बंड विकास संगठन की ओर से आयोजित भर्ती पूर्व प्रशिक्षण क्षेत्र के 72 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया।
सेमलडाला मैदान में आयोजित भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का समापन डीएम आशीष जोशी ने किया। उन्होंने शिविर के आयोजन के लिए पूर्व सैनिकों और बंड संगठन के पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता या परीक्षा में सफलता के लिए एकाग्रता और सतत प्रयास जरूरी है। इस मौके पर सेना प्रशिक्षक प्रकाश नेगी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल नवीन डबराल, ताजबर नेगी, जगत सिंह नेगी, भालचंद हटवाल, रोहन, डा. मुकेश उनियाल व विनोद पंत को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बंड संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष केके डिमरी, गजेंद्र राणा, बिहारी बंडवाल, देवेंद्र नेगी, अतुल शाह, सुनील कोठियाल और हरिबोधनी खत्री आदि मौजूद थे।