{"_id":"5ac265e04f1c1bc8618b5051","slug":"152268950915-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर की इंदू रे ओडियो सीडी का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर की इंदू रे ओडियो सीडी का विमोचन
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाली लेखक एवं गीतकार नरी लाल निर्वेद के गीतों से सजी ओडियो सीडी ‘श्रीनगर की इंदू रे’ का विमोचन समाजसेवी गिरीश पैन्यूली ने किया। सीडी में कन्या भ्रूण हत्या, पलायन और सामाजिक समस्याओं पर गीत लिखे गए हैं।
सोमवार को सीडी के पहले गाने श्रीनगर की इंदू रे, मैं नी रैंदू जिंदू रे को जारी किया गया। इस मौके पर ओडियो सीडी निर्माता एवं गीतकार नरी लाल निर्वेद ने बताया कि इसमें आठ गाने हैं। श्रीनगर की इंदू रे गीत को कमल किशोर ने सुर दिए हैं। इसमें रैप का भी इस्तेमाल किया गया है। रैप नवल किशोर ने लिखा है। जबकि आशीष कुमार ने गाया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरीश पैन्यूली ने कहा कि उन्हें खुशी है कि पहली बार किसी गढ़वाली गाने में श्रीनगर का नाम आया है। उन्होंने पहाड़ की संस्कृति के संरक्षण के लिए निर्वेद की प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन दर्शन दानू ने किया। इस अवसर पर आशीष चौधरी, संजय गुप्ता, अरुण हिमेश और विवि प्रतिनिधि अरुण नेगी आदि मौजूद थे।