{"_id":"5ac265da4f1c1bdc618b5225","slug":"15226895036-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द होगा कोटली भेल जल विद्युत परियोजना का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द होगा कोटली भेल जल विद्युत परियोजना का काम शुरू
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने कोटली भेल बांध निर्माण स्थल मुनेठ का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर विधायक ने कहा कि एनएचपीसी की कोटली भेल बांध परियोजना जल्दी ही धरातल पर उतरेगी। केंद्र सरकार ने परियोजना से जुड़े अधिकांश मामलों में हरी झंडी दे दी है। परियोजना शुरू होने से क्षेत्रीय जनता को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
पंचायत भवन में आयोजित बैठक में गोर्थीकांडा, मुनेठ, पालीसैंण व बागी आदि गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने पेयजल, पेंशन, सिंचाई, कृषि और उज्जवला समेत अन्य सरकारी योजनाओं में हो रही दिक्कतों से विधायक को अवगत कराया। मुनेठ वासियों ने दूषित पेयजल आपूर्ति पर रोष जताते हुए कहा कि पेयजल लाइन बिछाने में की गई गड़बड़ी से ऐसा हो रहा है। विधायक ने इस पेयजल निगम को तत्काल गांव में शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर ग्राम प्रधान मुनेठ राजेंद्र सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल सिंह, पूर्व प्रधान नरेश मिश्रा, मैचंद सिंह रावत, बलवंत सिंह, राजेंद्र नेगी, आनंद बिष्ट, मदन सिंह, विक्रम सिंह, सुम्मा देवी वउम्मेद सिंह आदि मौजूद थे।