फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना प्रभावित करेंगे धरना प्रदर्शन

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना प्रभावित करेंगे धरना प्रदर्शन

Mon, 02 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना प्रभावित करेंगे धरना प्रदर्शन
कीर्तिनगर। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना प्रभावितों ने 9 अप्रैल से तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। प्रभावितों का कहना है कि रेलवे विभाग जन सुनवाई के दौरान किए गए वायदों से मुकर गया है। प्रभावितों ने इस संबंध में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना प्रभावितों ने कहा कि पूर्व में रेलवे विभाग के साथ आयोजित बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर सहमति बनी थी, जिसमें रेलवे विभाग ने स्थानीय लोगों को रोजगार, भूमि का मुआवजा बाजारी कीमत पर देने, आवासीय भवन का मुआवजा सर्किल रेट के तहत दिए जाने की बात कह गई थी, लेकिन अब रेलवे विभाग इन सभी बातों से मुकर गया है। प्रभावितों ने चेतावनी दी कि अगर पूर्व में किए गए वायदों के अनुसार कार्य नहीं हुआ तो 9 सितंबर से तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रजापति शाह, विजयंत निजवाला, संजय रावत, सोहन सिंह, टैक सिंह व रेवत सिंह मिंया आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed