फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डीपीआर के अनुरूप हो ऑलवेदर रोड का निर्माण कार्य: रावत

डीपीआर के अनुरूप हो ऑलवेदर रोड का निर्माण कार्य: रावत

Mon, 02 Apr 2018 10:56 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
डीपीआर के अनुरूप हो ऑलवेदर रोड का निर्माण कार्य: रावत
श्रीनगर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा चारधाम को जोड़ने वाली ऑल वेदर रोड का निर्माण कार्य डीपीआर के अनुरूप किए जाना चाहिए, जिससे लोगों को समस्याओं से न जूझना पड़े। उन्होंने गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र पर भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बजट को गांव, किसान, गरीब, नौजवानों के लिए निराशा जनक बताया।
विज्ञापन

सोमवार को स्थानीय जीएमवीएन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि ऑलवेदर रोड की डीपीआर उनके कार्यकाल में तैयार हो चुकी थी। साथ ही योजना का शिलान्यास भी किया गया था, लेकिन वर्तमान सरकार रोड निर्माण के नाम पर केवल पेड़ काटने व पत्थर खुदवाने तक ही सीमित है। रावत ने निर्माण कार्य डीपीआर के तहत न किए जाने पर आपत्ति जताई। गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पहाड़ के गांव, गरीब, किसान, नौजवानों के लिए बजट में कोई प्रावधान नही किया गया है। जो योजनाएं कांग्रेस के कार्यकाल में शुरू की गई योजनाओं के लिए बजट जारी न होने पर अधिकांश योजनाएं बंद हो चुकी हैं। बताया कि महिलाओं के लिए शुरू की गई तीन बकरी योजना व समूह योजना के लिए बजट में कोई प्रावधान नही किया गया है। कहा कि राज्य की विकास दर व प्रतिव्यक्ति औसत आय में वृद्धि के बजाय भारी गिरावट आई है। राजधानी के मुद्दे पर रावत ने कहा कि गैरसैंण के लिए कांग्रेस सरकार ने रास्ता तैयार किया है, लेकिन वर्तमान सरकार ने गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र में गैरसैण की उपेक्षा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed