{"_id":"5ac265ca4f1c1bdd618b5139","slug":"152268948714200-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि की बीएड प्रवेश परीक्षा मात्र 200 सीटों के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि की बीएड प्रवेश परीक्षा मात्र 200 सीटों के लिए
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। अब गढ़वाल विवि से बीएड करना आसान नहीं होगा। विवि प्रशासन इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा केवल विवि के तीनों परिसरों की मात्र 200 सीटों के लिए करने जा रहा है। जबकि पूर्व में गढ़वाल विवि करीब 6 हजार से अधिक बीएड सीटों के लिए परीक्षा आयोजित कराता था, जिसमें गढ़वाल विवि से संबद्ध सरकारी महाविद्यालय व निजी बीएड शिक्षण संस्थाओं की सीटें शामिल थी।
नए शिक्षा सत्र 2018-19 में गढ़वाल विवि से संबद्ध सभी सरकारी महाविद्यालय श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध होने जा रहे हैं। इस संबंध में गढ़वाल विवि प्रशासन ने सभी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली है। इसी प्रक्रिया के चलते गढ़वाल विवि प्रशासन इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा अपने ही तीनों परिसरों की मात्र 200 सीटों के लिए आयोजित करने जा रहा है, जिसमें बिड़ला परिसर की 100, टिहरी की 50 व पौड़ी की स्ववित्त पोषित 50 सीटें शामिल हैं। बीएड प्रवेश परीक्षा 8 जून को प्रस्तावित है। विवि प्रशासन का कहना है कि नए सत्र में राजकीय महाविद्यालय गढ़वाल विवि से असंबद्ध हो रहे हैं। इसलिए गढ़वाल विवि केवल अपने ही परिसरों के लिए बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित कराने जा रहा है।
एमएड प्रवेश परीक्षा भी केवल तीनों परिसरों के लिए
श्रीनगर। एमएड प्रवेश परीक्षा भी विवि प्रशासन अपने तीनों परिसरों की सीटों के लिए कराएगा। तीनों परिसरों में एमएड की 50-50 सीटें शामिल है।
गढ़वाल विवि इस बार केवल अपने तीनों परिसरों की सीटों के लिए बीएड व एमएड प्रवेश परीक्षा आयोजित कराने जा रहा है। नए शिक्षा सत्र में गढ़वाल विवि से संबद्ध राजकीय महाविद्यालय असंबद्ध हो जाएंगे। इसी लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल, कुलपति गढ़वाल विवि।