{"_id":"5ac263e64f1c1bca618b5112","slug":"152268900310-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थायी राजधानी के लिए धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थायी राजधानी के लिए धरना जारी
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर रामलीला मैदान में संघर्ष समिति की ओर से 119वें दिन भी आंदोलन जारी रहा। आंदोलनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी कर कहा कि गैरसैंण को राज्य की स्थायी राजधानी बनाने में किए जा रहे उपेक्षित रवैए से प्रदेश वासियों में रोष है। धरना देने वालों में सलियाणा के सुरेंद्र सिंह रावत और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी पूरन सिंह नेगी थे। समर्थन देने वालों में संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह, जसवंत सिंह, नंदन सिंह नेगी, लक्ष्मण खत्री, वैशाली देवी, सरोज शाह, कमला पंवार, विनोद सिंह पंवार, भुवन पंत, महेशी देवी, कुंवर सिंह, दीवान सिंह, पुरुषोत्तम असनोड़ा, उमेद सिंह, वीरेंद्र प्रसाद जोशी और मंजू बिष्ट आदि शामिल थे।