फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एनएसयूआई के छात्रों ने किया केंद्रीय मंत्री और सीबीएसई के प्रबंधक का पुतला दहन

एनएसयूआई के छात्रों ने किया केंद्रीय मंत्री और सीबीएसई के प्रबंधक का पुतला दहन

Mon, 02 Apr 2018 10:39 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
एनएसयूआई के छात्रों ने किया केंद्रीय मंत्री और सीबीएसई के प्रबंधक का पुतला दहन

विज्ञापन
गोपेश्वर/कर्णप्रयाग। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सीबीएसई के गणित और अर्थशास्त्र के प्रश्नपत्र लीक मामले के कार्रवाई न होने का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री और सीबीएसई अध्यक्ष का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से मामले में बड़े अधिकारियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका छात्र संगठन की ओर से पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार से शीघ्र दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष सुधीर बिष्ट, अनूप नेगी, रिपुदमन भंडारी, विपिन भंडारी और सत्यम आदि मौजूद थे।
वहीं कर्णप्रयाग में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने नगर के उमा देवी तिराहे पर मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेड़कर और सीबीएसई की प्रबंधक अनीता अग्रवाल का पुतला फूंका। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव दीपक रावत ने इसे केंद्र सरकार और सीबीएसई के प्रबंधन तंत्र की घोर लापरवाही बताकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का आह्वान किया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के गढ़वाल महा सचिव अनूप रावत, छात्र संघ कर्णप्रयाग के महा सचिव नितिन रावत, कोषाध्यक्ष ऋषभ रावत, मोहित सिंह और योगेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


अभाविप ने फूंका सीबीएसई प्रमुख का पुतला
श्रीनगर। सीबीएसई प्रश्नपत्र लीक मामले में आक्रोशित अभाविप कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने सीबीएसई अध्यक्ष अनीता धारवाड़ का पुतला फूंक उन्हें पद से हटाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को स्थानीय गोलापार्क में आयोजित जनसभा के दौरान अभाविप जिला संयोजक दीपक उनियाल ने कहा कि पेपर लीक की घटना से देश के लाखों छात्रों को मानसिक आघात पहुंचा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस घटना से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए। अभाविप कार्यकर्ताओं ने सीबीएसई प्रमुख अनीता धारवाड़ को पद से हटाए जाने की मांग भी की। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अनीता धारवाड़ का पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन करने वालों में अंकुर रावत, मनीष डालिया, संदीप राणा, प्रज्ञा वशिष्ठ, कल्पना, अंजलि, विमल जोशी, अंजलि, शुभम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed