{"_id":"5ac13f634f1c1bd7618b4f17","slug":"152261412119-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना तौल न होने पर भड़के काश्तकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना तौल न होने पर भड़के काश्तकार
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
जस्सोवाला स्थित गन्ना केंद्र में नियमित रूप से गन्ने का तौल और उठान न होने पर काश्तकारों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने केंद्र के बाहर गन्ने से लदे वाहन के साथ डोईवाला चीनी मिल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। शीघ्र गन्ना उठान शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
काश्तकारों ने आरोप लगाया कि गन्ना केंद्र से जस्सोवाला, जमनीपुर, बैरागीवाला, लक्खनवाला समेत एक दर्जन से अधिक गांवों के काश्तकार जुड़े हुए हैं। लेकिन सेेंटर से नियमित रूप से गन्ने का उठान नहीं हो पा रहा है। क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान के हस्तक्षेप के बाद भी अब तक गन्ना केंद्र से गन्ने का उठाने का काम शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में काश्तकार खुद को ठगा महसूस कर रहे है। छोटे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि गन्ने का तौल शुरू नहीं हुआ आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में संदीप कुमार, दिनेश गौड़, पंकज सैनी, केएस डोगरा, यासिन, मुक्कीराम, राजेश कुमार, महेंद्र, गजेंद्र, जियालाल, ज्वाला, गुड्डू, इरफान, ब्रह्मदत्त आदि शामिल रहे।