फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गोकुल संस्था ने जरूरतमंदों को बांटे उपकरण

गोकुल संस्था ने जरूरतमंदों को बांटे उपकरण

Mon, 02 Apr 2018 01:32 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
गोकुल संस्था ने जरूरतमंदों को बांटे उपकरण
ब्यूरो/डोईवाला। गोकुल संस्था की ओर से भानियावाला में आयोजित किए गए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 700 लोगों को निशुल्क परामर्श और परीक्षण किया गया। संस्था ने जरूरतमंद लोगों को उपकरण भी दिए। रविवार को भानियावाला के दून पब्लिक स्कूल परिसर में गोकुल संस्था की ओर से आयोजित किए गए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से आम लोग लाभान्वित हो जाते है। कहा कि सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की दिशा में कार्ययोजना बनाकर काम कर रही है। उन्होंने लोगों को उपकरण वितरित किए।
विज्ञापन

इस दौरान संस्था की ओर से छह लोगों को व्हील चेयर, एनआईवीएच 30 को बैसाखी, 35 को वर्किंग स्टीक, 15 को वॉकर, 100 को नजर के चश्मे और 25 को आडियोमेट्री मशीन निशुल्क दी गई। शिविर के आयोजन में गोकुल संस्था के इंचार्ज भगवती रतूडी, संयोजक नवीन कुमार, विपिन रावत, धीरज रावत, गीता नेगी, आशीष श्रीवास्तव, एसपी भट्ट, सुशील बलूनी, फरीद खान, एसएल रतूडी, ग्राम प्रधान नरेंद्र नेगी, डॉ. जेएस बिष्ट, डॉ. केएस भंडारी, इंद्रमोहन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed