{"_id":"5abea7954f1c1bc5618b49e6","slug":"152244444511-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसले से ‘सेफ चकराता’ को मिलेगा बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैसले से ‘सेफ चकराता’ को मिलेगा बल
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
पर्यटन व्यवसाय ही चकराता की रीढ़ है। ऐसे में पर्यटक जोड़े का दोहरा हत्याकांड इस रीढ़ पर सीधा आघात था। हत्याकांड के बाद क्षेत्र में ‘अतिथि देवो भव:’ की छवि धूमिल हो गई थी। पर्यटन की छवि को एकाएक ग्रहण लग गया था। इसके चलते पर्यटकों का इस जगह से मोह भंग होने लगा था। होटलों की बुकिंग में भी कमी आने लगी थी।
ज्यादातर लोगों ने पूर्व में की गई बुकिंग को कैंसिल कराना शुरू कर दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों, होटल स्वामियों और पर्यटन की छवि को बचाने के लिए सेफ चकराता और ग्रामीण पर्यटन का नारा देना पड़ा था। पर्यटकों को जागरूक करने के लिए जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जाने लगा। अब भी चकराता का पर्यटन व्यवसाय दोहरे हत्याकांड से पूरी तरह उबर नहीं सका है। कई बार होटल बुकिंग से पूर्व होटल स्वामियों को पर्यटकों को क्षेत्र के सुरक्षित होने का भरोसा दिलाना पड़ता है। ऐसे में लोगों का कहना है कि अदालत के इस फैसले से ‘सेफ चकराता’ की परिकल्पना को बल मिलेगा।
--
वारदात के बाद आए कई बदलाव
यह दोहरा हत्याकांड पर्यटन व्यवसायियों के लिए भी एक सबक था। पूर्व में क्षेत्र में बाहर से घूमने के लिए पर्यटकों को अपने रिस्क पर घूमने के लिए वाहन बुक करने पड़ते थे। लेकिन हत्याकांड के बाद होटलों की तरफ से ही पर्यटकों को वाहन सुविधा उपलब्ध करानी शुरू कर दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों का अभाव था। लेकिन हत्याकांड के बाद सभी होटलों को भी सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया गया।
विज्ञापन
--
हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र की छवि को धूमिल कर दिया था। ऐसे में अब अदालत के फैसले से सेफ चकराता की परिकल्पना को बल मिलेगा। -सालक राम जोशी चेतना क्लब अध्यक्ष
--
शेष तीन आरोपियों को भी फांसी की सजा मिलनी चाहिए थी। क्षेत्र की छवि को धूमिल करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
-पं. केशव राम जोशी पूर्व प्रधान
--
कई लोग होटल बुकिंग करने से पूर्व हत्याकांड का जिक्र जरूर करते हैं। उनके मन में जगह की सुरक्षा को लेकर संदेह रहता है। जिन्हें विश्वास में लेना कई बार मुश्किल हो जाता है।
-विक्रम सिंह पंवार होटल व्यवसायी
--
पर्यटन ही क्षेत्र की रीढ़ है। ऐसे में आज भी स्थानीय लोगों में पर्यटकों को मारने वाले लोगों के प्रति खासा गुस्सा है। अदालत का फैसला स्वागत योग्य है।
-अनिल चांदना समाज सेवी
--
चकराता पूरी तरह से पर्यटकों के लिए सुरक्षित है। पर्यटक कभी भी यहां घूमने के लिए आ सकते हैं। पर्यटकों को असुरक्षा का भाव न सताए। इसके लिए क्षेत्र के सभी होटलों में विशेष इंतजाम हैं।
-बिट्टू चौहान सचिव होटल एसोसिएशन चकराता