फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   यमकेश्वर विधायक का पुतला फूंका

यमकेश्वर विधायक का पुतला फूंका

Thu, 29 Mar 2018 02:27 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
यमकेश्वर विधायक का पुतला फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश।
यमकेश्वर क्षेत्र के नागरिकों ने प्राचीन नीलकंठ मंदिर के सुचारु संचालन के लिए श्राइन बोर्ड के गठन की मांग को लेकर यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी का पुतला फूूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में मंदिर की व्यवस्थाएं श्राइन बोर्ड के तहत संचालित करने की मांग को लेकर आंदोलन किया गया था, जिसे विधायक ने इस आश्वासन के साथ स्थगित कराया था कि वह विधानसभा में इसकी पैरवी करेंगी। मगर इस दिशा में उनके स्तर से कोई पहल नहीं की गई। इस दौरान लोगों की पुतला फूंकने से रोकने के लिए पुलिसकर्मियों से झड़प भी हुई।
बुधवार को दिउली में सामाजिक कार्यकर्ता क्रांति कपरुवाण के नेतृत्व में आक्रोशित नागरिकों ने यमकेश्वर विधायक खंडूड़ी के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूर्व में कई बार विधायक को ज्ञापन सौंपकर मांग की जा चुकी है, बावजूूद इसके विधायक द्वारा अब तक विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को एक बार भी नहीं उठाया गया। उन्होंने मांग है कि यदि किसी वजह से श्राइन बोर्ड के गठन में विलंब हो रहा है, तो तब तक निगरानी समिति का गठित कर मंदिर में व्यवस्थाओं का संचालन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने श्राइन बोर्ड का गठन कर मंदिर को सरकार की निगरानी में संचालित करने की मांग उठाई है। इस दौरान उन्हें उनकी पुलिसकर्मियों से झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारियों में समाजसेवी शोभाराम रतूड़ी, शांति प्रसाद भट्ट, वेद मारवाड़ी, सीपी भट्ट, रूपचंद जखमोला, महीपाल पयाल, राजपाल राणा, उपेंद्र पयाल, सुरेंद्र सजवाण, ध्यानपाल पयाल, निहाल नेगी, अजय शर्मा, राजेंद्र गौड़, सुभाष कपरुवाण, संजय शर्मा, संदीप कपरुवाण, राहुल पेटवाल, सुमित जुगलाण आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed