{"_id":"5abbcd4d4f1c1bdc298b463c","slug":"152225749015-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोलिया नृत्य के साथ हुआ उद्घोष आगाज हुनर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोलिया नृत्य के साथ हुआ उद्घोष आगाज हुनर का शुभारंभ
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के शोध छात्र एसोसिएशन व यूथ हिमालयन मूवमेंट की ओर से आयोजित उद्घोष आगाज हुनर का शुभारंभ छोलिया नृत्य के साथ हुआ। पहले दिन ‘मोटिवेशनल टॉक’ के तहत लोक सेवा आयोग की पूर्व सदस्य प्रो. मंजुला राणा व पीसीएस अधिकारी एसडीएम कीर्तिनगर नूपुर वर्मा छात्रों से रूबरू हुई।
बुधवार को गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित ऑडिटोरियम में उद्घोष आगाज हुनर का शुभारंभ अल्मोड़ा से आए कलाकारों ने छोलिया नृत्य की प्रस्तुति देकर किया। इसके बाद योगा विभाग के छात्रों ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि लोक सेवा आयोग की पूर्व सदस्य प्रो. मंजुला राणा ने कहा कि छात्र अपनी उपेक्षा न करे। अपनी पहचान कर अपना सम्मान करें। लक्ष्य निर्धारित कर किसी भी प्रतियोगिता की तैयारी करें। एसडीएम नूपुर वर्मा ने कहा कि छात्र जीवन से लक्ष्य निर्धारित किया जाए तो सफलता निश्चित मिलती है। समारोह का शुभारंभ अल्मोड़ा से आए कलाकारों ने छोलिया नृत्य की प्रस्तुति देकर किया। समारोह के पहले दिन मोटिवेशनल टॉक आयोजित की गई, जिसमें प्रो. मंजुला राणा व एसडीएम नूपुर वर्मा ने छात्रों के सवालों के जवाब दिए। कार्यक्रम संयोजक दर्शन दानू, मनोज रावत, मंजीत सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को क्विज, वाद-विवाद, जम्मू लोक नृत्य, एकल व समूह गायन का आयोजन किया जाएगा।