फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सराहनीय प्रदर्शन पर प्रतिभाएं सम्मानित

सराहनीय प्रदर्शन पर प्रतिभाएं सम्मानित

Wed, 28 Mar 2018 02:27 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
सराहनीय प्रदर्शन पर प्रतिभाएं सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर के वार्षिकोत्सव में छात्रों ने लोक संस्कृति की झलक दिखाई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यूएस रावत ने किया। छात्रों की जौनसारी, कुमाऊंनी गीतों पर दी गई नृत्य की प्रस्तुति ने मन मोह लिया।
मंगलवार को वीर शहीद केसरी चंद डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने कव्वाली, क्लासिक डांस, लोक गीत और काव्य पाठ की प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं। इसके अलावा छात्रों ने योग आसनों का प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम में श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति प्रो. यूएस रावत ने सर्वोच्च अंक हासिल करने पर एमए (इतिहास) में रेशमा, एमए (अंग्रेजी) में ऐश्वर्या शाह, एमए (राजनीतिक विज्ञान) में नीलम नेगी, एमएससी (रसायन) में शिवानी, एमएससी (भौतिक) में सुभाषिनी नौटियाल, एमएससी (गणित) में अमर ज्योति, एमए (योग) में एकता राणा, एमकॉम में शोभा चुग, बीए तृतीय वर्ष में आमिर खान, बीएससी तृतीय वर्ष में आरती, बीकॉम तृतीय वर्ष में पल्लव मित्तल, बीएड में परिमुक्ता रावत, बीबीए में प्रियंका रमन, मॉस काम में अनीता देवी और पीजीडीवाईएस में अभिनव पोखरियाल को पुरस्कृत किया गया। इनके अलावा अरविंद कुमार को बेस्ट एनसीसी कैडेट, खेलकूद में इरशाद अली और शैफाली को चैंपियन, एनएसएस में मनीष शर्मा, ऋषिका को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी और दिनेश, अभिषेक को ऑल राउंडर स्वयंसेवी से पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट ने कॉलेज की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर डॉ. प्रभात द्विवेदी, डॉ. राजकुमारी चौहान, डॉ. अनीता तोमर, डॉ. आरएस गंगवार, डॉ. आरके सिंह, डॉ. विरेंद्र जोशी, डॉ. नीलू तोमर, डॉ. सीमा बेनीवाल, डॉ. राकेश नौटियाल, डॉ. दीप्ती बगवाड़ी, डॉ. माधुरी, डॉ. पूजा, छात्रसंघ अध्यक्ष भाग्यश्री, शिवम पांडेय, समीर अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed