{"_id":"5ab95c134f1c1b53408b5183","slug":"15220974308-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्त निर्मित वस्तुओं की खूब हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्त निर्मित वस्तुओं की खूब हुई खरीदारी
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/मुनिकीरेती। भारतीय ग्रामोत्थान संस्थान की ओर से आयोजित 10 दिवसीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी के तीसरे दिन देसी व विदेशी पर्यटकों ने हस्त निर्मित वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। स्वार्गाश्रम स्थित मुख्य गद्दी के समीप भारतीय ग्रामोत्थान संस्था, ढालवाला की ओर से आयोजित हस्तशिल्प प्रदर्शनी सोमवार को तीसरे दिन जारी रही। प्रदर्शनी में संस्था से प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा तैयार किए गए जूट, ऊलन और भीमल से बनाए गए हस्त निर्मित वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया। जिसमें हैंड पर्स, टोकरी, चप्पल आदि वस्तुओं की स्वदेशी व विदेशी पर्यटकों ने काफी सराहना के साथ खरीदारी की।
संस्था के जनसंपर्क अधिकारी सर्वेश उनियाल ने बताया कि प्रदर्शनी में जूट और भीमल से बनी वस्तुओं को प्राथमिकता देने के साथ-साथ ही लोगों को उत्तराखंड के भीमल से बनी वस्तुओं की जानकारी दी जा रही है। बताया कि हस्तशिल्प मेले में लोगों द्वारा जूट और भीमल से बनी वस्तुओं को काफी पसंद किया जा रहा है। इस अवसर पर बसंती रावत, विमला चौहान, मीना नेगी, नीलम भंडारी, ममता भंडारी आदि मौजूद थे।