फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रशासन ने उठाया अनशनकारियों को, अस्पताल में किया भर्ती

प्रशासन ने उठाया अनशनकारियों को, अस्पताल में किया भर्ती

Sun, 25 Mar 2018 11:03 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने उठाया अनशनकारियों को, अस्पताल में किया भर्ती
गैरसैंण। यहां रामलीला मैदान में आमरण अनशन पर बैठे अनशनकारियों को प्रशासन ने जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन पुलिस बल अधिक होने से उनकी नहीं चली। बाद में अस्पताल में ग्लूकोज चढ़ाने के बाद आंदोलनकारियों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

स्थायी राजधानी की मांग को लेकर रामलीला मैदान में पिछले 110 दिनों से आंदोलन चल रहा है। 26 जनवरी से भूखहड़ताल जारी है। छठे चरण में व्यापार संघ कोषाध्यक्ष रणजीत शाह और टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष महावीर सिंह पुंडीर पिछले 11 दिनों से आमरण अनशन पर थे। शनिवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक डा. विकास ने अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें महावीर सिंह का वजन आठ और रणजीत शाह का वजन 13 किलो कम पाया गया। अनशनकारियों के स्वास्थ्य में गिरावट को देखते हुए प्रशासन ने उन्हें जबरन अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला किया। रविवार सुबह तहसीलदार डीएल मैठाणी के नेतृत्व में प्रशासन की टीम अनशन स्थल पर पहुंची और अनशनकारी रणजीत शाह और महावीर सिंह को जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। अनशनकारियों के साथ ही आंदोलनकारियों ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन पुलिस के आगे आंदोलनकारियों की एक नहीं चली। इस दौरान समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह, कृष्णा नेगी, कमला पंवार, सरोज शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


दो अन्य आंदोलनकारियों ने शुरू किया अनशन
गैरसैंण। रामलीला मैदान से अनशनकारियों को उठाने के बाद रविवार दोपहर को ही दो अन्य आंदोलनकारियों ने अनशन शुरू कर दिया है। 26 जनवरी से शुुरू हुए अनशन के सातवें दौर में चौखुटिया तहसील के झूला कारचूली गांव के पूरन सिंह मेहरा (63) और खंसर के तिवाखर्क गांव निवासी गोविंद सिंह बिष्ट (63) आमरण अनशन पर बैठे हैं। इस दौरान अस्पताल से रामलीला मैदान पहुंचे अनशनकारी महावीर सिंह और रणजीत शाह का समिति ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह ने कहा कि स्थायी राजधानी की मांग को लेकर चलाए जा रहा आंदोलन मांग पूरी होने के बाद ही समाप्त होगा। इस दौरान धनीराम, नंदन नेगी, सुरेंद्र रावत सरिता शाह, खिमुली देवी, महावीर बिष्ट, गोकुल कांडपाल, विनोद, तारा सिंह, दीपक नेगी आदि ने आंदोलन के समर्थन में धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed