{"_id":"5ab532144f1c1b54408b489f","slug":"152182453110-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल महिलाओं ने कराया मेडिकल, कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल महिलाओं ने कराया मेडिकल, कार्रवाई की मांग की
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। बृहस्पतिवार को गैरसैंण में पुलिस द्वारा आंदोलनकारियों पर बल प्रयोग किए जाने के दौरान घायल हुई छह महिलाओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल कराया है। संघर्ष समिति ने एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को चार बजे करीब पुलिस ने धरना दे रहे आंदोलनकारियों को जबरन खदेड़ा। इस दौरान पुलिस ने महिला आंदोलनकारियों को धक्का देने के साथ ही घसीटा, जिससे सरोज शाह, कृष्णा नेगी, शांति देवी, सुमति बिष्ट, मंजू गौड़ और देवेश्वरी देवी को चोटें आई हैं। नारायण सिंह ने बताया कि शुक्रवार को महिलाओं ने सीएचसी में मेडिकल कराया है।
नौवें दिन भी जारी रहा अनशन
गैरसैंण। स्थायी राजधानी की मांग को लेकर रामलीला मैदान में महावीर सिंह और रणजीत शाह का आमरण अनशन नौवें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। अनशनकारियों ने कहा कि जब तक सरकार गैरसैंण को राजधानी घोषित नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन के समर्थन में धरना देने वालों में वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र पंवार, धनीराम, व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट सहित कई अन्य शामिल थे। ब्यूरो