{"_id":"5ab3dbee4f1c1b3a058b6a53","slug":"15217369404-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य में तीसरे विकल्प के तौर पर उभरेगा उक्रांद: भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य में तीसरे विकल्प के तौर पर उभरेगा उक्रांद: भट्ट
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। उत्तराखंड क्रांतिदल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने यहां पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि गैरसैंण उत्तराखंड की खोज है। अन्य दल स्वार्थ के लिए इस मुद्दे को हथियाने की कोशिश में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि उक्रांद अपनी उपलब्धियों को गांवों तक पहुंचाएगा और राज्य में तीसरे विकल्प के तौर पर उभरेगा।
बृहस्पतिवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व काबीना मंत्री दिवाकर भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसके निर्माण के 18 वर्ष बाद भी स्थायी राजधानी पर फैसला नही हो पाया है। भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने कभी भी गैरसेंण को राजधानी के रूप में स्वीकार नहीं किया। दोनो पार्टियां जनता को इस मुद्दे पर गुमराह करने पर लगे हुए हैं। भट्ट ने कहा कि आल वेदर रोड निर्माण से बेरोजगार होने वाले लोगों के हक में अप्रैल से तहसील मुख्यालयों पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। कहा कि तेजी से पलायन के कारण 18 वर्षों में 1200 गांव खाली हुए हैं वहीं 3 हजार स्कूल बंदी के कगार पर हैं। उत्तराखंड क्रांति दल गांव बसाओ राज्य बचाओ आंदोलन युवाओं व महिलाओं की अगुवाई में शुरू करेगा। कहा कि उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश है, जिसको देखते हुए यहां के निवासियों को निशुल्क बिजली पानी मिलनी चाहिये। पत्रकार वार्ता के दौरान गणेश भट्ट, रवि बलूनी, शैलेंद्र बंगवाल, सुभाष ध्यानी, संजय सजवाण, अमर सिंह, बलबीर सिंह, मुकेश गैरोला आदि मौजूद थे।