{"_id":"5ab16b864f1c1b5a598b5312","slug":"152157709017-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोंस नदी में डूबने से युवक की मौत.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोंस नदी में डूबने से युवक की मौत.
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
त्यूनी। थाना क्षेत्र अंतर्गत टोंस नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर लिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब दो बजे एक युवक बाजार स्थित झूल पुल पर पहुंचा। जहां उसने कपड़े उतारे और नदी में छलांग लगा दी। जब कुछ देर तक युवक ऊपर नहीं आया तो लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला। उसकी पहचान अजय पुत्र रतन सिंह निवासी थरोच शिमला (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई। एसआई अनिल ममगाई ने बताया कि उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके त्यूनी पहुंचने के बाद शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।