फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दूसरा नवरात्र : मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की

दूसरा नवरात्र : मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की

Tue, 20 Mar 2018 02:36 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
दूसरा नवरात्र : मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की
ब्यूरो/ऋषिकेश। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को श्रद्धालुओं ने मां भगवती के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी माता की आराधना की। इस दौरान नगर और समीपवर्ती क्षेत्रों में विभिन्न देवी मंदिरों में माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़भाड़ रही। उन्होंने मंदिरों में माथा टेका और माता से मनवांछित फल की कामना की। वासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को मोक्षदायिनी में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने सीधे देवी मंदिरों की ओर रुख किया। इस दौरान विभिन्न मंदिरों में दर्शनार्थी श्रद्धालुओं की भीड़भाड़ रही।
विज्ञापन

उन्होंने मंदिरों में माथा टेका और मां भगवती से पारिवारिक सुख, शांति, समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुनिकीरेती स्थित सिद्धपीठ भद्रकाली मंदिर में दिन भर दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी रही। गंगोत्री राजमार्ग से आने वाले यात्रियों ने भी माता के दरबार में रुककर शीश नवाया और फिर आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान किया। उधर, मनीराम मंदिर मार्ग स्थित श्री दुर्गा शक्ति मंदिर में आयोजित नवरात्र महोत्सव के तहत भक्तों ने भजन-कीर्तन कर मां भगवती का गुणगान किया। नवरात्र पर्व पर श्रद्धालुओं ने हरिद्वार रोड स्थित श्री दुर्गा मंदिर, त्रिवेणीघाट दुर्गा मंदिर, दून रोड स्थित दुर्गा मंदिर आदि देवी मंदिरों के दर्शन किए और माता की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


भक्तों ने किया माता का पूजन
ऋषिकेश। नवरात्र के अवसर पर मायाकुंड स्थित तारामाता मंदिर में श्री महंत संध्या गिरि महाराज के सानिध्य में श्रद्धालुओं व संत-सन्यासियों ने विधि विधान से द्वितीय ब्रह्मचारिणी माता की पूजा अर्चना की। धार्मिक अनुष्ठान में रघुनंदन गिरि, महाकाल गिरि, बृहस्पतिवार गिरि, कमलेश शर्मा, गंभीर सिंह मेवाड़, खुशी गिरि, सुदर्शन शर्मा, क्षमा शर्मा, पंडित मुकेश घिल्डियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed