फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एनसीईआरटी आधारित किताबों के लागू न होने पर होगी सख्त कार्रवाई

एनसीईआरटी आधारित किताबों के लागू न होने पर होगी सख्त कार्रवाई

Sun, 18 Mar 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
एनसीईआरटी आधारित किताबों के लागू न होने पर होगी सख्त कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

सहसपुर स्थित खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में शनिवार को आयोजित बैठक में बीईओ पंकज कुमार ने समस्त प्रधानाचार्यों को स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबों को लागू करने के निर्देश दिए। बैठक में तिलवाड़ी, भाऊवाला, सेलाकुई, सहसपुर, लक्ष्मीपुर और डूंगा संकुल के स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया।
शनिवार को आयोजित बैठक में बीईओ ने कहा कि स्कूलों में एनसीईआरटी आधारित किताबों के लागू न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा पाठ्य पुस्तकें और ड्रेस को एक ही दुकान से खरीदने के लिए अभिभावकों पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया जा सकता। पुन: प्रवेश शुल्क और कॉशन मनी शुल्क के नाम पर अभिभावकों से किसी भी प्रकार की वसूली पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कहा 25 प्रतिशत सीटों पर शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत प्रवेश देना अनिवार्य हैं। उन्होंने सभी स्कूलों को सीसीटीवी कैमरों से लैस करने के निर्देश दिए। कहा सभी स्कूलों में चौकीदार और परिचारक की तैनाती जरूरी है। छात्राओं के उत्पीड़न को रोकने के लिए महिला काउंसलर की नियुक्त भी जरूरी है। समस्त स्कूलों में अभिभावक शिक्षक संघ का गठन अनिवार्य है। कहा विद्यालय मनमाने तरीके से फीस में बढ़ोतरी नहीं कर सकते। स्कूल में अध्यापकों, कर्मियों का फोटो युक्त प्रोफाइल, जिला प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आपदा प्रबंधन, विभागीय अधिकारियों और अन्य महत्वपूर्ण विभागों के दूरभाष नंबरों की सूचना आवश्यक रूप से चस्पा होनी चाहिए। इस मौके पर बीआरसी अंबोल सिंह, सीआरसी जोशी, एसी बधानी, एएस बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed