फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रायवाला, प्रतीतनगर और खांडगांव में दूर होगी पेयजल किल्लत

रायवाला, प्रतीतनगर और खांडगांव में दूर होगी पेयजल किल्लत

Sun, 18 Mar 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
रायवाला, प्रतीतनगर और खांडगांव में दूर होगी पेयजल किल्लत
ब्यूरो/रायवाला। हर साल पेयजल किल्लत से जूझ रहे रायवाला क्षेत्र की तीन ग्रामसभाओं को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामसभा रायवाला, प्रतीतनगर व खांडगांव में विश्व बैंक से वित्तपोषित पेयजल योजना के क्रियान्वन पर जल संस्थान ने कार्य शुरू कर दिया है। विभागीय टीम ने चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया। शनिवार को जलसंस्थान के अधिकारियों ने विश्व बैंक की प्रस्तावित पेयजल योजना के लिए चिह्नित स्थानों का भू-जल विशेषज्ञ द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। विश्वबैंक की ओर से प्रस्तावित ऋषिकेश क्षेत्र की पांच परियोजनाओं में से सबसे ज्यादा पेयजल किल्लत वाली प्रतीतनगर पंपिंग स्टेशन को प्राथमिकता के आधार पर योजना का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जल संस्थान के एसडीओ एवीएस रावत ने बताया कि प्रस्तावित पेयजल योजना की डीपीआर इसी माह तैयार कर दी जाएगी। विभाग की ओर से कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और भूजल विशेषज्ञ भुवन जोशी के साथ रायवाला, प्रतीतनगर और खांडगांव में स्थलीय निरीक्षण कर भूमिगत जल की उपलब्धता की जांच कराई गई है। विशेषज्ञ रिपोर्ट मिलते ही योजना के कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। एसडीओ रावत ने बताया कि प्रस्तावित योजना में रायवाला ग्रामसभा में दो ट्यूबवेल दो वाटर हैडटैंक और खांडगांव, प्रतीतनगर में एक-एक ट्यूबवेल और एक-एक वाटरहैड टैंक का निर्माण किया जाना है। इस अवसर पर जल संस्थान के जेई हिमांशु असवाल, भाजपा जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, राजेश जुगलाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

कोट्स
लगातार पेयजल किल्लत से त्रस्त रायवाला क्षेत्र की तीन ग्रामसभाओं के ग्रामीणों की समस्या पर जल संस्थान और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के विशेष प्रयास से योजना को प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाना क्षेत्र की जनता के लिए राहत की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनीता कंडवाल, जिला पंचायत सदस्य रायवाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed