{"_id":"5aad4dee4f1c1bc0758b612e","slug":"15213073661400-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य शिविर में 400 मरीजों का हुआ परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य शिविर में 400 मरीजों का हुआ परीक्षण
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपलकोटी। स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय की ओर से शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आठ सफल ऑपरेशन किए गए। साथ ही चार सौ मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई दी गई। इस दौरान चिकित्सालय के ऑपरेशन कक्ष का जिला अस्पताल के सीएमएस डा. विराज शाह ने शुभारंभ किया।
दिल्ली के यथार्त अस्पताल के सर्जन डा. हामिदी, डा. चंचल सिंह, डा. कपिल त्यागी ने पथरी, हार्निया और बबासीर के आठ आपरेशन किए। चिकित्सालय प्रभारी डा. मुकेश उनियाल ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर के अलावा भी प्रतिदिन अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज स्वास्थ्य लाभ के लिए पहुंच रहे हैं। इस मौके पर डा. सुशील यादव, रोहन, बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, अतुल शाह, कुलवीर बिष्ट, गजेंद्र राणा, सुरेंद्र नेगी, देवेंद्र नेगी, हरेंद्र नेगी, दर्शन झिंक्वाण, अमर सिंह, हरीश नेगी, प्रभाकर भट्ट, सुखदेव, जगत सिंह, दीपक पंत, प्रकाश नेगी, रजत शाह आदि मौजूद थे।