{"_id":"5aad4cfc4f1c1bba758b6055","slug":"152130712419-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्किल रेट पर भूमि अधिग्रहण का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्किल रेट पर भूमि अधिग्रहण का विरोध
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। विकास खंड खिर्सू की ग्राम पंचायत डुंगरीपंथ के ग्रामीणों ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग के लिए सर्किल रेट के अनुसार भूमि अधिग्रहीत करने पर ऐतराज जताया है। ग्रामीणों ने सभी को रोजगार, भूमि का उचित मुआवजा और जमीन के बदले जमीन देने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों ने रेलवे स्टेशन का विरोध करने का निर्णय किया है।
शनिवार को अपर जिलाधिकारी राम जी शरण शर्मा की अध्यक्षता में रेल मार्ग परियोजना प्रतिकर के संबंध मेें राजस्व व आरवीएनएल (रेल विकास निगम लि.) के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की बैठक हुई, लेकिन प्रतिकर के मुद्दे पर बात नहीं बन पाई। इस अवसर पर बताया गया कि प्रतिनाली 14 हजार 400 रुपये दिए जाएंगे, जिस पर ग्रामीण नाराज हो गए। उनका कहना था कि पहले श्रीनगर जल विद्युत परियोजना में उनकी जमीन गई। जब रेलमार्ग परियोजना में जमीन अधिग्रहीत की जा रही है। ऐसे में उनके पास जमीन नहीं बच रही है। ऐसी स्थिति में ग्रामीण अपनी जमीन को कौडियों के भाव नहीं देंगे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सुझाव दिया कि वह इस मसले को प्राधिकरण में रखे। क्योंकि यह उनके स्तर का मामला नहीं है। इस मौके पर ग्राम प्रधान त्रिभुवन राणा, विजय राम भट्ट, मधुसूदन बहुगुणा, वीर सिंह रावत, रजनी राणा, लीलावती, रेखा उनियाल, सुशीला राणा, उमा देवी, नीलम और रंजू देवी आदि मौजूद थे।