{"_id":"5aad4be44f1c1ba7758b6009","slug":"152130684420-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशनकारियों का मेडिकल न कराए जाने पर जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशनकारियों का मेडिकल न कराए जाने पर जताया आक्रोश
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। स्थायी राजधानी के लिए आंदोलित अनशनकारियों का तीन दिन से मेडिकल न कराए जाने पर अन्य आंदोलनकारियों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। आंदोलनकारियों का कहना है कि प्रशासन आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रहा है। वहीं गढ़वाल विवि के छात्र संगठनों व सामाजिक कार्यकर्ता मोहन काला ने भी आंदोलन को समर्थन दिया।
स्थायी राजधानी की मांग के लिए संजय घिल्डियाल 15 व उमा घिल्डियाल 3 दिनों से आमरण अनशन पर हैं। आंदोलनकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि प्रशासन ने पिछले तीन दिनों से अनशनकारियों का मेडिकल नहीं कराया है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता मोहन काला व गढ़वाल विवि के जय हो छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने अनशन स्थल पर पहुंच कर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। शनिवार को गणेशी देवी (65) क्रमिक अनशन पर बैठी। जबकि मीना चंदोला, ममता कपरवाण व गायत्री देवी धरने पर रहे।