{"_id":"5aabfb854f1c1baa758b5c2f","slug":"152122073120-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रजम ने मांगों के लिए नगर के मुख्यमार्गों पर निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रजम ने मांगों के लिए नगर के मुख्यमार्गों पर निकाला मशाल जुलूस
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। तीन सूत्री मांगों पर कार्रवाई न होने से आक्रोशित प्रजम के कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्गों पर मशाल जुलूस निकाल कर विरोध जताया। इस मौके पर लोगों ने सरकार पर मांगों प्रति उपेक्षापूर्ण रवैया का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
शुक्रवार को एनआइटी के स्थायी परिसर निर्माण, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था व संयुक्त चिकित्सालय में डॉक्टरों की तैनाती की मांग को लेकर प्रजम ने मशाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस की शुरूआत धरना स्थल से की गई, जिसके बाद मशाल जुलूस नगर के मुख्य मार्गों पर नारे बाजी करते हुए पुन: धरना स्थल पर पहुंचा। यहां कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान मशाल जुलूस में दूर दराज के गांवों व नगर से पहुंचे लोगों ने मांगों के प्रति सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मशाल जुलूस का नेतृत्व जेपी पुरी, सुधाकर भट्ट, देव सिंह नेगी, सरस्वती नौटियाल व सिद्धी पटवाल ने किया। इस मौके पर प्रजम के अध्यक्ष अनिल स्वामी, हिमांशु अग्रवाल डीएसओ छात्र संगठन की रेशमा पंवार, भारती जोशी, विनोद मैठानी, रजनी देवी, मोहल लाल, रतन सिंह, गायत्री थपलियाल, शकुंतला राणा, मीना चंदोला सहित विभिन्न वार्डों व गांवों के लोग शामिल थे।