फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गैरसैंण स्थाई राजधानी के लिए महिलाएं आई आगे

गैरसैंण स्थाई राजधानी के लिए महिलाएं आई आगे

Fri, 16 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
गैरसैंण स्थाई राजधानी के लिए महिलाएं आई आगे
श्रीनगर। गैरसैंण स्थायी राजधानी के लिए चलाए जा रहे आंदोलन में महिलाएं भी आगे आई हैं। शुक्रवार को गोला पार्क में उमा घिल्डियाल का अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा, वहीं अंजना घिल्डियाल और डॉली विश्नोई क्रमिक अनशन पर बैठीं। संजय घिल्डियाल 14वें दिन भी अनशन पर डटे रहे।
विज्ञापन

अनशन स्थल पर शुक्रवार को हुई सभा में वक्ताओं ने पुलिस की कार्यशैली पर आक्रोश जताया। वक्ताओं ने कहा कि पुलिस बेवजह आंदोलनकारियों को परेशान कर रही है। महिला आंदोलनकारियों के साथ पुलिस के दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए आंदोलनकारियों ने दुबारा ऐसा किए जाने पर आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को देहरादून से पहुंचीं महिला मंच के सदस्यों ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया, जिसमें उषा भट्ट, पदमा गुप्ता, सतेश्वरी ढौंडियाल, मातेश्वरी रजवार, तुषार रावत आदि शामिल थे। अनशनकारियों के समर्थन में धरने पर बैठने वालों में मीनाक्षी कर्नाटक, कामना पुरी, सतना बुटोला, पूजा देवसाली, संपत्ति गुसाईं, मीना चंदोला, ममता कपरवाण, नीलू बिष्ट, प्रेमलता कालड़ा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed