{"_id":"5aabfb5e4f1c1ba8768b5d3b","slug":"152122069210-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने अधिकारियों के अवकाश पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने अधिकारियों के अवकाश पर लगाई रोक
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। भराड़ीसैंण में बीस मार्च से शुरू होने वाले उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। डीएम आशीष जोशी ने कहा कि विषम परिस्थितियों को छोड़कर अधिकारी मुख्यालय भी छोड़कर नहीं जाएंगे। बताया कि विधानसभा अवधि में अपेक्षित विधानसभा प्रश्नों के उत्तर तथा विधान सभा से संबंधित अन्य कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जिलास्तरीय अधिकारियों की जिला मुख्यालय पर उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने अधिकारियों को अपने मोबाइल फोन हर वक्त खुले रखने के निर्देश दिए।