फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रजनीकांत ने भंडारे में साधु संतों को कराया भोज, बांटी दक्षिणा

रजनीकांत ने भंडारे में साधु संतों को कराया भोज, बांटी दक्षिणा

Fri, 16 Mar 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
रजनीकांत ने भंडारे में साधु संतों को कराया भोज, बांटी दक्षिणा
ब्यूरो/ऋषिकेश। तीन दिवसीय प्रवास पर तीर्थनगरी के दयानंद आश्रम पहुंचे बॉलीवुड के जाने माने फिल्म स्टार रजनीकांत ने बृहस्पतिवार को तीर्थनगरी के संत-महात्माओं के लिए भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं संतों को भोजन वितरित किया और दक्षिणा भी दी। इस दौरान उन्होंने साधु संतों से आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन

मुनिकीरेती के शीशमझाड़ी स्थित दयानंद आश्रम में बृहस्पतिवार को फिल्म अभिनेता रजनीकांत के दिन की शुरुआत सुबह सबेरे विभिन्न यौगिक क्रियाओं से हुई। इसके बाद आश्रम में ही स्नान किया और फिर गंगा दर्शन किए और आचमन लिया। आश्रम परिसर स्थित अपने आध्यात्मिक गुरु ब्रह्मलीन स्वामी दयानंद सरस्वती समाधि मंदिर में दर्शन व पूजन के बाद नाश्ता किया, जिसमें उन्होंने इडली, बड़ा, सांभर व नारियल की चटनी ली। इसके बाद फिल्म अभिनेता रजनीकांत लगातार दूसरे दिन भी आश्रम से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गूलर में वशिष्ठ गुफा के दर्शन के लिए निकल गए।
विज्ञापन

उन्होंने दोपहर में दयानंदनगर (शीशमझाड़ी ) स्थित दयानंद आश्रम में लौटकर साधु-संतों को भंडारा दिया। आश्रम के महाप्रबंधक गुणानंद रयाल ने बताया कि आश्रम में बृहस्पतिवार के लिए फिल्म अभिनेता रजनीकांत का भंडारा बुक था। लिहाजा उन्होंने भंडारे में 200 संतों को अपने हाथों से भोजन बांटा। साथ ही करीब 20 संतों को दक्षिणा भी दी। इसके बाद वह शाम के समय तीर्थनगरी के बैराज क्षेत्र में भ्रमण के लिए निकले। भंडारे में संतों को चावल, सांभर, सब्जी, जलेबी, पूड़ी आदि परोसी गई। गौरतलब है कि फिल्म स्टार रजनीकांत अपनी आध्यात्मिक यात्रा के तहत दयानंद आश्रम स्थित गुरु स्थान पर तीन दिवसीय प्रवास पर हैं। आश्रम सूत्रों के अनुसार वह शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे गंतव्य के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपदा पीड़ित अनाथ बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री
फिल्म स्टार रजनीकांत ने बृहस्पतिवार को दोपहर में संतों को भंडारे में भोज कराने के बाद आश्रम के स्वामी दयानंद कैरियर पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत व आश्रम के हॉस्टल में निवास करने वाले आपदा पीड़ित परिवारों के 20 बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। इनमें कक्षा चार, पांच, आठ व कक्षा नौ के बच्चे शामिल थे। बता दें कि आश्रम की ओर से केदारनाथ आपदा के प्रभावित 40 बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है, जिनमें से 20 अनाथ बच्चे आश्रम के हॉस्टल में रहते हैं। जबकि 20 अन्य बच्चे तीर्थनगरी में अपने रिश्तेदारों के यहां रहकर विद्यालय में निशुल्क शिक्षा ग्रहण करते हैं।


प्रशंसकों का लगा रहा तांता
बॉलीवुड और दक्षित भारतीय फिल्मों के जानेमाने अभिनेता रजनीकांत की एक झलक देखने को शुक्रवार को भी आश्रम के इर्दगिर्द उनके प्रशंसकों का जमावड़ा देखा गया। इस दौरान उन्होंने कई प्रशंसकों के आग्रह पर उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई और दोनों हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed