फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रामप्रिया बनी ब्रह्मलीन स्वामी सच्चिनंदा की उतराधिकारी

रामप्रिया बनी ब्रह्मलीन स्वामी सच्चिनंदा की उतराधिकारी

Fri, 16 Mar 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
रामप्रिया बनी ब्रह्मलीन स्वामी सच्चिनंदा की उतराधिकारी
ब्यूरो/ऋषिकेश। ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज के षोड़शी कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए संत-महात्माओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान ब्रह्मलीन स्वामी सच्चिदानंद के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही स्वामी सच्चिदानंद की शिष्या साध्वी रामप्रिया रामायणी को उनका उत्तराधिकारी घोषित किया गया, संतों ने उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि भी दी। मुनिकीरेती स्थित दयानंदनगर शीशमझाड़ी में बृहस्पतिवार को सच्चिदानंद आश्रम में आयोजित षोड़शी में विभिन्न आश्रमों के संत, महामंडलेश्वर शामिल हुए।
विज्ञापन

उन्होंने ब्रह्मलीन संत सच्चिदानंद भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। बताया कि स्वामी सच्चिदानंद 21 अप्रैल 2009 को अचानक कोमा की अवस्था में चले गए थे। नौ वर्ष अस्वस्थता के बाद वह 28 फरवरी की सुबह ब्रह्मलीन हो गए। षोड़शी समारोह में 16 आश्रमों के महामंडलेश्वरों ने स्वामी सच्चिदानंद की गद्दी के लिए उनकी शिष्या साध्वी रामप्रिया रामायणी को उनका उत्तराधिकारी घोषित किया गया। इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी अर्जुन पुरी, स्वामी आत्मप्रकाश यती, स्वामी कमल पुरी, स्वामी विश्वात्मानंद पुरी , स्वामी आनंद चेतन सरस्वती, स्वामी शिव प्रेमानंद, स्वामी आत्मानंद पुरी, रामेश्वरानंद सरस्वती, स्वामी विज्ञानांद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed