फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कोटेड़ा के ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई विभाग पर लागया अनदेखी का आरोप

कोटेड़ा के ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई विभाग पर लागया अनदेखी का आरोप

Thu, 15 Mar 2018 10:24 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
कोटेड़ा के ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई विभाग पर लागया अनदेखी का आरोप

विज्ञापन
देवाल। देवाल-खेता मार्ग से कोटेड़ा गांव तक मोटर मार्ग के समरेखण को बदलने की मांग को लेकर कोटेड़ा के ग्रामीणों ने जुलूस निकाला और ब्लाक कार्यालय में प्रदर्शन किया। इसके बाद वह अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन भेजा और सड़क का समरेखण नहीं बदले जाने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने की चेतावनी दी।

ग्राम प्रधान कोटेड़ा खड़ग राम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कहा कि शासन-प्रशासन, पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से कोटेड़ा गांव को देवाल-खेता मार्ग से घिंघराण तोक तक जोड़ने की मांग कर चुके हैं लेकिन कार्यदाई विभाग ने ग्रामीणों की नहीं सुनीं। विभाग ने सड़क का सर्वे बोरागाड़-चौड़ मोटर मार्ग से किया जिसका ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिलेगा। धरना-प्रदर्शन करने वालों में मोहन राम, राजुली देची, कुशी राम, दौलत राम, गुलाब राम, दरवान राम, तारा राम, केशी राम, नंदू राम, भवान राम, धनी राम, तरूवा राम, चंद्र राम, रामी राम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed