{"_id":"5aa9927f4f1c1b71778b5624","slug":"15210627715-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दर्जन गांव की बती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दर्जन गांव की बती गुल
Updated Thu, 15 Mar 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
बिजली लाइन पर पेड़ की टहनी टूट कर गिरने से महासू नगरी हनोल समेत एक दर्जन गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोगों को अंधेरे में रात काटनी पड़ी। रोजमर्रा के काम निपटाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बोर्ड परीक्षा के छात्रों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
मंगलवार रात को राटा गांव के पास बिजली लाइन पर पेड़ की टहनी टूट कर गिर गई। इससे हनोल, चातरा, चातरीगाड़, भ्यूलाड़ा, कूपा, भट्टा, सठंगधार, मेंद्रथ, पुरटाड़, दार्मिगाड़ समेत एक दर्जन गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिससे 400 परिवारों की दिनचर्या गड़बड़ा गई है। बिजली उपकरण शोपीस बने हुए हैं। लोगों को जोक्टी और लालटेन के सहारे रात काटनी पड़ रही है। छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही हैं। लोगों का कहना है कि अक्सर लाइन में फाल्ट आने या फिर पेड़ की टहनी टूट कर गिरने से क्षेत्र की बत्ती गुल हो जाती है। जिसे बहाल करने में विभाग को कई दिन लग जाते हैं। अवर अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करने का काम जारी है। बृहस्पतिवार तक पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को बहाल कर दिया जाएगा।