{"_id":"5aa992794f1c1bb0758b560e","slug":"15210627649-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी बैठक में गूंजे बिजली, पानी और सड़क के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी बैठक में गूंजे बिजली, पानी और सड़क के मुद्दे
Updated Thu, 15 Mar 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
क्षेत्र पंचायत सहसपुर में बुधवार को बीडीसी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बिजली, पानी और सड़क से जुड़े अहम मुद्दे छाए रहे। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख रंजीता तोमर ने की। विधायक सहदेव पुंडीर ने भी बैठक में शिरकत की। इस दौरान बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के न पहुंचने पर सदस्यों ने नाराजगी जताई। सीडीओ जीएस रावत ने बताया कि मामले में संबंधित अधिकारियों का जवाब तलब किया जाएगा।
बुधवार को बीडीसी बैठक में कारबारी प्रधान महेश जोशी ने बताया कि क्षेत्र में कई जगहों पर बिजली की लाइनें जर्जर होकर नीचे झूल रही हैं। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। हर्रावाला प्रधान इख्तियाक अहमद ने कहा कि विभाग मनमर्जी से कहीं पर भी खंभे गाड़ देता है। जिसका नुकसान लोगों को उठाना पड़ता है। भगवानपुर भाऊवाला प्रधान बाला शर्मा ने कहा कि दो माह से क्षेत्र में घरों की मीटर रीडिंग नहीं ली गई है। बीडीसी बनवारी लाल ने कहा कि क्षेत्र में कई घरों के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। अधिशासी अभियंता मोहन मित्तल ने बताया कि यदि 30 प्रतिशत राशि विधायक निधि और 30 प्रतिशत राशि शासन और विभाग की ओर से दी जाए तो एचटी लाइनों को शिफ्ट किया जा सकता है।
बैठक में हरियावाला प्रधान अशोक नेगी ने क्षेत्र में जंगली जानवरों के आतंक का मुद्दा उठाया। कहा क्षेत्र में बंदरों और सुअरों के आतंक के चलते लोग फसलों को नहीं बो पा रहे हैं। खेत बंजर पड़े हैं। रामपुर के विधायक आलम ने कहा कि हर साल सैकड़ों हेक्टेयर कृषि भूमि को नदी लील जाती है। लेकिन अब तक नदी किनारे तटबंध का निर्माण नहीं हो सका है। भगवंतपुर के प्रधान रितेश जोशी ने पेयजल का मुद्दा उठाया। कहा पूरे क्षेत्र में महज दो घंटे ही पानी की आपूर्ति की जाती है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
बैठक में कनिष्ठ उपप्रमुख भीम बहादुर, बीडीओ(आईएएस) अनुराधा पाल आदि मौजूद रहे।